कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम नानपुर में बीती 19 जुलाई की रात बिजलीघर के चौकीदार करन सिंह की नृशंस हत्या कर दी गई थी। चौकीदार का रक्तरंजित शव उनके झोपड़ी से बरामद हुआ था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार पुलिस की टीमें लगी हैं। मंगलवार को पुलिस ने हाईवे से सटे ग्राम कमालपुर फतेहाबाद, बिस्किट फैक्टरी समेत कई स्थानों पर जाकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले है जिसके बाद नानपुर गांव में जाकर ई रिक्शा चालकों के बारे में भी जानकारी जुटाई है। पुलिस सूत्रों का कहना था कि चौकीदार हत्याकांड का क्लू मिला है जिसपर जांच चल रही है और शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।