सीएनएस एकेडमी की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह विद्या वाचस्पति की उपाधि देते हुए। स्रोत: स्वयं
सी
कांठ। क्षेत्र के सीएनएस एकेडमी कुचावली की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह को पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विश्वविद्यालय वृंदावन धाम मथुरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में शिक्षण, शोध एवं सामाजिक सेवा के लिए सराहनीय योगदान के लिए डाॅक्टरेट (विद्या वाचस्पति) की उपाधि से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी की अनुशंसा पर यह सम्मान प्रियंका सिंह को शिक्षण कार्य एवं नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त प्रतिष्ठा, शोध कार्यों के साथ ही तथा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। उनके द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना भी की गई। समारोह में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित दीनदयाल विद्यापीठ की कुलपति डॉ. इंदू भूषण मिश्रा और मुख्य वक्ता शिक्षा निदेशालय नई दिल्ली से डॉ. रेखा चौहान रहीं। प्रियंका सिंह ने अपनी इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीएनएस एकेडमी कुचावली के डायरेक्टर चौधरी सुंदर सिंह भी रहे।