फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फूलवती हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंचने का पुलिस का दावा, एक टेंपो और फरार संदिग्ध की तलाश

Tue, 07 Oct 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। माधोबाला की फूलवती हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंचने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस को इस मामले में इस्तेमाल होने वाले एक टेंपो और फरार व्यक्ति की तलाश है। पुलिस का कहना है कि पुलिस कि अब तक की छानबीन में काफी महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि 23 सितंबर को फूलवती एक टेंपो से ठाकुरद्वारा आ रही थी। तभी वह गायब हो गई। वह टेंपो बिना नंबर का था इस टेंपो का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड के थाना जसपुर और ठाकुरद्वारा पुलिस उसकी तलाश में लगे हुए हैं। पुलिस ने फरार संदिग्ध व्यक्ति और टेंपो की तलाश में सोमवार को भी जगह-जगह छापेमारी की। एसओजी की टीम भी सक्रिय रही। वहीं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने भी संदिग्ध कुछ लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस की फूलवती के करीबियों पर भी नजर है।
सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि माधोबाला की फूलवती से पहले 10 सितंबर को उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव मुरलीवाला की ओमवती की भी इसी स्टाइल में हत्या की गई थी। उसके भी कान के कुंडल लूटे गए थे। दोनों प्रदेशों की पुलिस हत्याकांड में शामिल आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में लगी हुई है। उनका दावा है कि शीघ्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 23 सितंबर को माधोबाला की फूलवती ठाकुरद्वारा आते समय रास्ते से गायब हो गई थी।
विज्ञापन

28 सितंबर को उसकी लाश गांव कमालपुरी खालसा से गांव माधोबाला जाने वाली सड़क पर नहर की पटरी के किनारे मिली थी। फूलवती के पुत्र मनोज कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपनी मां के जेवर लूटकर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव कमालपरी खालसा के पास आए दिन होने वाली राहगीरो से लूटपाट और सुरक्षा के लिए वहां पर शाम को 112 डायल पुलिस तैनात करने का निर्णय लिया है। 112 डायल पुलिस आसपास के मार्गों पर शाम से रोजाना गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें