बिलारी। नगर निवासी निजी वैन अड्डा मुंशी आत्महत्या मामले में नामजद दो आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने शनिवार दोपहर हिरासत में लेकर अदालत में चालान कर दिया।
नगर में स्टेशन रोड देवधाम कालोनी निवासी निजी वैन अडड़ा मुंशी उपेंद्र चौधरी ने बीती नौ जनवरी की शाम अपने कार्यालय के एक कक्ष में गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के अगले दिन उपेंद्र चौधरी की पत्नी इंदू चौधरी ने बिलारी नगर निवासी बब्लू सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, राजू गुप्ता और गंगाप्रसाद राजेश के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसके पति को आरोपियों ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था। बिलारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में शनिवार को दो नामजद आरोपियों राजू गुप्ता और गंगाप्रसाद राजेश को पुलिस ने हिरासत में लेकर मुरादाबाद की संबंधित अदालत में चालान कर दिया।