फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सहसपुर में गोकशी करते तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर क्षेत्र के सहसपुर गांव में थांवला रोड पर स्थित एक घर में गोकशी कर रहे तीन लोगों को दबोच लिया जबकि उनका एक साथी भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

विश्वसनीय सूचना मिलने पर सीओ बिलारी के निर्देशन में कोतवाली के दरोगा अख्तर अली के साथ हैड गोपाल सिंह, सिपाही योगेश कुमार, अनुराग यादव और जयप्रकाश सहसपुर गांव में थांवला रोड पर पहुंच गए। यहां एक घर को चारों ओर से घेरकर जब उसने छापा मारा तब तीन लोगों को गोकशी करते हुए दबोच लिया गया जिनमें अरशद कुरैशी और शाहरूख निवासी ग्राम थांवला तथा मियां जान निवासी ग्राम सहसपुर थाना बिलारी शामिल हैं। मौके से जो चौथा आरोपी भाग गया उसका नाम मुस्लिम निवासी ग्राम थांवला बताया गया।
पुलिस ने मौके से गोवंशीय पशु का कटा हुआ एक क्विंटल मांस गोवंशीय पशु की एक खाल, एक सिर और चार पैर, एक गोवंशीय जीवित पशु, एक कुल्हाड़ी, दो छुरे और एक गंडासा बरामद कर लिया। पुलिस ने सूचना देकर बरामद मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सक को भी बुला लिया जो सरसरी जांच में ही गोवंशीय पशु का होना बताया गया। पुलिस ने तीन गिरफ्तार और एक फरार समेत चारों के खिलाफ गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें