फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विरोध करने पर पुलिस ने रुकवाया सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव पंडितपुर में जिला पंचायत से चकरोड पर किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का रोजगार सेवक ने चकमार्ग अपने खेत में बताते परिवार के साथ जाकर रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चकमार्ग की पैमाइश होने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जून 2024 में जिला पंचायत में इस चकमार्ग का निर्माण ग्रामीणों की मांग पर स्वीकृत किया गया था। सोमवार को वहां जेसीवी की सहायता से जैसे ही निर्माण कार्य शुरू किया गया वैसे ही रोजगार सेवक राहुल अपने परिवार के लोगों को लेकर वहां पर पहुंच चकमार्ग को अपनी जमीन में बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। जिपं सदस्य ने इसकी सूचना जिपं अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह को दी। जिपं अध्यक्ष ने इस बारे में ठाकुरद्वारा के सीओ को अवगत कराया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन विरोध कर रहे लोग जेसीवी पर चढ़ गए और उन्होंने सड़क के निर्माण से पहले चकमार्ग की पैमाइश कराने की मांग की।
बाद में मामला एसडीएम तक पहुंचा। एसडीएम प्रीति सिंह ने लेखपाल राधेश्याम को मंगलवार को मौके पर जाकर चकमार्ग की पैमाइश कर उसे चिन्हित करने के निर्देश दिए। ताकि जिला पंचायत की सड़क का निर्माण हो सके। पुलिस द्वारा पैमाइश होने तक निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें