फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएए को लेकर पुलिस अलर्ट, अफसरों ने पैरा मिलिट्री फोर्स संग पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम) लागू होने के संबंध में अधिसूचना जारी होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार शाम को पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सीओ हाईवे अमरिंदर सिंह, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर, सीओ कटघर रुद्र कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी जामा मस्जिद चौराहे पर एकत्रित हो गए। अफसरों ने पैरामिलिट्री फोर्स और सिविल पुलिस के जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। जामा मस्जिद चौराहे से पैदल मार्च शुरू किया गया। इसके बाद मार्च इंदिरा चौक, गलशहीद चौराहा, ईदगाह चौराहा, संभल फाटक होते हुए कोहिनूर तिराहे तक किया गया। इसके बाद फोर्स कोहिनूर तिराहे से डबल फाटक तक पैदल ही चली। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। सभी सीओ, थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और संदिग्ध लोगों की निगरानी करें। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें