मुरादाबाद। वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर सोमवार को पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। डीआईजी शलभ माथुर और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारी और पुलिस कर्मियों के साथ शहर के चार थाना क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर शांति-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की।
सुबह 11 बजे अधिकारी की टीम मुगलपुरा क्षेत्र में पहुंची। उन्होंने जीआईसी चौराहा, टाउन हाल, बुधबाजार होते हुए डबल फाटक तक पैदल मार्च किया। मुगलपुरा, कोतवाली, गलशहीद और कटघर थाने की पुलिस भी पैदल मार्च में शामिल रही। इस दौरान एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। जबकि ठाकुरद्वारा में एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह और सीओ ठाकुरद्वारा ने पुलिस कर्मियों संग पैदल मार्च किया।