फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशहालपुर में दंपती को पीटा, तमंचे की बट से महिला पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में सोमवार सुबह मकान के विवाद कुछ लोगों ने दंपती को घेर कर पीटा। आरोप है कि महिला के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खुशहालपुर बैंक कॉलोनी निवासी हिमांशु ने बताया कि लोकोशेड पुल के पास रहने वाले चाचा आदेश से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार रात भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की गई थी। हिमांशु ने बताया कि पुलिस ने सोमवार सुबह 11 बजे उसे चौकी बुलाया था। हिमांशु और उसकी पत्नी नेहा चौकी जा रहे थे। इसी दौरान आदेश अपने रिश्तेदार सुधीर निवासी छज्जू नगला थाना छजलैट, सल्लू और आदेश का बेटा रोहित आ गए। आरोप है कि सुधीर के हाथ में तमंचा था। सभी ने दंपती को घेर कर पीटना शुरू कर दिया। सुधीर ने नेहा के सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। इससे वह घायल हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आदेश, सुधीर, सल्लू और रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें