मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना की पुलिस ने गुरुवार को वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी संभल निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि मुगलपुरा थाने की पुलिस ने रामगंगा पुल पर चेकिंग के दौरान संभल जनपद के नखासा थानाक्षेत्र के महमूदी सराय निवासी नसीम उर्फ पप्पू, खब्बू सराय निवासी शहजाद, बेगम सराय निवासी तौसीफ और अरबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी वाहन चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन बेचते थे। गुरुवार सुबह भी यहां चोरी की बाइक बेचने आए थे।