फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध खनन के खिलाफ एसडीएम ने छापमारी करके दो मशीनों एक डंपर को सीज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम सदर ने रविवार की सुबह पुलिस के साथ पाकबड़ा क्षेत्र के बकेनिया गांव में छापा मारकर एक पोकलेन और डंपर वाहन को पकड़ लिया। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया लेकिन खनन में लिप्त लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पाकबड़ा के बकेनिया गांव में काफी दिनों से अवैध खनन की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थीं। शनिवार की रात लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया लेकिन खनन कारोबारी नहीं मिले। सुबह एसडीएम परमानंद सिंह ने थाना प्रभारी मोहित चौधरी के साथ बकेनिया गांव में छापा मारा। पुलिस को देखते ही अवैध खनन के धंधे में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने पोकलेन और एक डंपर वाहन को जब्त कर लिया। रतनपुर कलां गांव निवासी किसान प्रमोद कुुमार सिंह ने शिकायत किया कि अवैध खनन के चलते फसल चौपट हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैैध खनन के मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें