फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डॉक्टरों की भर्ती, पदोन्नति के मुद्दे पर होंगे पीएमएस चुनाव, वोटिंग 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छह साल बाद प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के संगठन प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव होने जा रहा है। मुरादाबाद समेत सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों में 21 जून को वोटिंग होगी। प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर मुरादाबाद मंडल के रामपुर घोघर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्रा मैदान में हैं। उनके अलावा बदायूं से डॉ. एके वर्मा भी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण तोमर के मुताबिक यह चुनाव इस बार प्रदेश में 10 वर्ष से लंबित सरकारी डॉक्टरों की भर्ती, लंबित पदोन्नति, एसीपी का लाभ न मिलना समेत कई प्रमुख मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो डॉक्टर 2012-13 में भर्ती हुए थे, उनमें से कई अभी तक लेवल-1 श्रेणी में ही हैं। उनकी पदोन्नति नहीं की गई है। एसएसीपी का लाभ नहीं मिल रहा है।
करीब 800 डॉक्टरों की एसीपी लंबित है और उन्हें लेवल-3 का वेतन मिल रहा है। मुरादाबाद में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ से जुड़े 90 से अधिक डॉक्टर हैं। सभी से 21 जून को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील की गई है। वहीं विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे डॉक्टर जिला अस्पतालों का दौरा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिला अस्पताल में डॉ. हरीश और डॉ. एके वर्मा वोट की अपील कर चुके हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हर दो वर्ष में होते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों से कानूनी मामलों के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें