फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पावर लिफ्टिंग में छाए अलीगढ़ और गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 23वीं पीएसी में चल रही पश्चिमी जोन पीएसी की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को अलीगढ़ और गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ी छा गए।
विज्ञापन

अलीगढ़ ने सर्वाधिक अंक पाकर विजेता का खिताब जीता। जबकि गौतमबुद्धनगर की टीम उपविजेता बनी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पावर लिफ्टिंग की स्पर्धाएं कराई गईं। जिसमें पश्चिमी जोन की सभी 14 वाहिनी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 45वीं वाहिनी अलीगढ़ की टीम सर्वाधिक 48 अंक पाकर विजेता बनी। जबकि 44 अंक के साथ 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के 59 किग्रा भारवर्ग में 6वीं वाहिनी मेरठ के गोविंद चंदेलन ने पहला, 49वीं वाहिनी गौतमबुद्धनगर के हिमांशु मलिक ने दूसरा और 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 66 किग्रा भारवर्ग में 49वीं वाहिनी गौतमबुद्धनगर के मुन्नवर ने प्रथम, 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के आकाश कुमार ने द्वितीय व 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के रामबहादुर ने तृतीय स्थान कब्जा किया। 120 किग्रा से अधिक भाग वर्ग में 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के रोहित कुमार प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें