मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद और अमरोहा के खिलाड़ियों का जलवा रहा। कुल 20 विजेताओं में सात अमरोहा के और छह मुरादाबाद के रहे। तीसरे स्थान पर चार विजेताओं के साथ बिजनौर के मुक्केबाज रहे। इस प्रतियोगिता के जरिये मंडलीय बॉक्सिंग टीम का चयन किया गया।
प्रतियोगिता आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के संयोजन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनकपुर में आयोजित हुई। अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर जनपद के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए झांसी पहुंचेगी। प्रतियोगिता में सह संयोजक दिनेश सिंह, गौरव कश्यप, नीति पाल, सलीम युसुफ जैदी,शिव कुमार, प्रखर सिंह, रवि कुमार, योगेंद्र सिंह, क्रीड़ा सचिव जीवन सिंह, वंश बहादुर का विशेष सहयोग रहा।