फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हल्की धुंध में फूली विमान की सांस, दिसंबर-जनवरी में क्या होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हल्की धुंध में ही नवंबर की चार फ्लाइटें रद्द हो चुकी हैं। तीन बार यात्रियों को एयरपोर्ट से लौटना पड़ा। जबकि एक बार पूरी फ्लाइट ही एक घंटा हवा में मंडराने के बाद लखनऊ लौट गई। 5000 मीटर से कम दृश्यता पर विमान नहीं उतारा जा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह दिसंबर-जनवरी में मुरादाबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ ही नहीं पाएगी।
विज्ञापन


पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक दिसंबर व जनवरी में कोहरे के कारण कई बार दृश्यता 500 मीटर से भी कम रहती है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के मुताबिक 5000 मीटर दृश्यता मिलना बहुत मुश्किल है। ऐसी स्थिति में फ्लाई बिग कंपनी के पास फ्लाइट रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। कंपनी का कहना है कि दृश्यता की समस्या से निपटने के लिए रनवे पर आईएलएस लेंडिंग सिस्टम का होना जरूरी है। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया आईएलएस लगाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर-जनवरी में मुरादाबाद से लखनऊ का हवाई संपर्क कटा रहेगा। फ्लाई बिग ने अपने पायलटों को विशेष प्रशिक्षण के बाद उनकी परीक्षा कराई है। इससे 2000 मीटर दृश्यता में भी विमान उतारने की अनुमति मिल जाएगी। जबकि मौसम के जानकारों का कहना है कि आने वाले दो महीनों में 2000 मीटर दृश्यता मिलना भी मुश्किल है।

कब-कब रद्द हुई फ्लाइट
22 अक्तूबर 2024
5 नवंबर 2024
7 नवंबर 2024
9 नवंबर 2024

सात से घटकर तीन दिन रह गई है फ्लाइट
फ्लाई बिग ने 10 अगस्त 2024 को मुरादाबाद से लखनऊ के बीच फ्लाइट का आगाज किया था। उस समय सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट शुरू की गई थी। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली तो सप्ताह में छह दिन फिर पूरे सप्ताह फ्लाइट संचालित की गई। इसके बाद वातावरण में धुंध आने के कारण फ्लाइट घटकर सप्ताह में पांच दिन रह गई। अब सिर्फ तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को फ्लाइट संचालित हो रही है। धुंध के कारण तीन दिन भी विमान नहीं उड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन


धुंध में खो गए एक ही समय में चार फ्लाइट के दावे
फ्लाई बिग के अधिकारियों ने दावा किया था कि मुरादाबाद एयरपोर्ट पर एक ही समय में चार विमान खड़े दिखेंगे। एक विमान मुरादाबाद से लखनऊ, दूसरा मुरादाबाद से कानपुर, तीसरा मुरादाबाद से गाजियाबाद व चौथा मुरादाबाद से देहरादून की उड़ान भरेगा। अब स्थिति यह है कि एक ही फ्लाइट को बार-बार रद्द करना पड़ रहा है। एक समय में चीन या चार फ्लाइट के दावे धुंध में खो गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों की ओर से सकारात्मक पहल न होना भी यात्रियों की परेशानी का कारण बन रहा है।

बयानों में जवाब से बच रहे जिम्मेदार
आईएलएस लगाने के लिए एएआई मुख्यालय की अनुमति लेनी होगी। यह लंबी व जटिल प्रक्रिया है। इसमें फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। मुख्यालय से सहमति मिलने पर ही कुछ कहा जा सकेगा।
- अमरजीत सिंह, एयरपोर्ट डायरेक्टर

कई बार फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। बिना आईएलएस के बात नहीं बनेगी। हालांकि हमारे पायलट्स ने 2000 मीटर दृश्यता में विमान लैंड कराने की परीक्षा दी है। जल्द ही इसका परिणाम आ जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, एजीएम फ्लाई बिग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें