फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संसाधनों की चुनौतियों के बीच शुरु हुईं फार्मेसी की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संसाधनों की चुनौती के बीच राजकीय पॉलीटेक्निक में सोमवार से फार्मेसी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन 53 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। प्रधानाचार्य का कहना है कि ड्यूटी के लिए शिक्षकों की कमी है। हालांकि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिले के 24 फार्मेसी कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक को केंद्र बनाया है। फार्मेसी की परीक्षाएं आठ मई तक लगातार होंगी। इसके बाद 18 और 19 मई को परीक्षा है। इसमें करीब 11 सौ विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसके बाद 11 मई से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होंगी, जो छह जून तक चलेंगी। इसके लिए भी लगभग चार सौ विद्यार्थी पंजीकृत हैं। फार्मेसी की परीक्षा के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक में 14 और राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में दस कॉलेजों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक में 498 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 462 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए आए, जबकि 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में पंजीकृत 203 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं आए।
विज्ञापन



नहीं पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक
प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ड्यूटी के लिए शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग से 15-15 शिक्षकों की मांग की गई थी। इसमें से माध्यमिक शिक्षा विभाग से सात शिक्षक ड्यूटी के लिए आए, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी का आदेश न होने की जानकारी दी। आईटीआई से दस शिक्षकों को ड्यूटी के लिए बुलाया था। पहले दिन सामंजस्य बैठाकर परीक्षा करवाई गई है। अब उम्मीद है कि आगे की परीक्षाओं में दोनों विभागों से शिक्षक मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं में करीब सौ शिक्षकों की आवश्यकता है। अभी 20 शिक्षकों की कमी चल रही है।


बजट भी मिला अधूरा
प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बोर्ड से प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले मिलते हैं। इसके बाद इन प्रश्नपत्रों के प्रिंट निकालकर सेट तैयार किए जाते हैं। एक छात्र के लिए छह पेज में एक प्रश्नपत्र तैयार होता है। सफेद प्लेन ए4 साइज पेपर के अलावा जेनरेटर आदि का खर्चा आता है। ऐसे में पूरे परीक्षा के आयोजन में लगभग 60 से 70 हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। जबकि विभाग से लगभग 31 हजार रुपये परीक्षा करवाने के लिए मिले हैं।


वर्जन...
पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। आवश्यकता पड़ने पर संस्था के कुछ मदों से परीक्षा के आयोजन के लिए बजट की व्यवस्था बनाई जाती है।
विज्ञापन

धीरेंद्र कुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें