फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतक के नजदीक पहुंची पेट्रोल की कीमत, सिर्फ 59 पैसे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में पेट्रोल के दाम सैकड़े के नजदीक पहुंच गए हैं। शतक में अब केवल 59 पैसे की दूरी है। वहीं, महंगाई से परेशान लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। उन्हें अपना बजट गड़बड़ाने की आशंका नजर आने लगी है।
विज्ञापन

पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं। रविवार को शहर में पेट्रोल के दाम 99.41 रुपये पहुंच गए हैं। ऐसे में कीमत 100 रुपये से केवल 59 पैसे कम है। जिस तरह रोज कीमतें बढ़ रही हैं, उससे इस बात की संभावना है कि यदि सरकार कीमतें नहीं घटाती तो एक दो दिन में यह 100 के पार पहुंच जाएंगी। हालांकि हाईस्पीड पावर वाला पेट्रोल पहले ही 100 के आंकडे़ को पार कर चुका है। शहर में रविवार को इस पेट्रोल के दाम 102.87 रुपये प्रति लीटर थे।
पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ने से लोगों की जेब पर सीधा असर हो रहा है। नौकरी पेशा लोग इससे ज्यादा परेशान हैं। खासतौर से फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को मासिक बजट बिगड़ गया है। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले दीपक का कहना था कि उन्हें फील्ड वर्क करना पड़ता है। साल भर पहले बाइक में रोजाना 50 रुपये के पेट्रोल में काम चल जाता था, लेकिन अब 100 रुपये का तेल डलता है। बाइक का खर्च दोगुना बढ़ गया है, जबकि वेतन उतना ही है। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का असर लोगों के घर के बजट भी पर पड़ेगा।
विज्ञापन

बुद्धि विहार निवासी कविता कहती हैं कि वह महीने का बजट बनाकर खर्च करती हैं, लेकिन दो साल में पति की बाइक और रसोई में गैस सिलेंडर का खर्चा दोगुना हो गया है। अब 450 वाला सिलिंडर 890 और 60 रुपये लीटर वाला पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर तक हो गया है। ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार के विकट समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को शहर में तेल की कीमतें
पेट्रोल साधारण 99.41 प्रति लीटर
पेट्रोल स्पीड 102.87 प्रति लीटर
डीजल 90.70 प्रति लीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें