मुरादाबाद। उत्तम आकिंचन धर्म दिवस पर सम्मेद शिखर से आए प्रतिष्ठाचार्य ऋषभ जैन ने विनय पाठ, स्वस्ति मंगल पाठ, दसलक्षण पूजन, सम्यक रत्नत्रय आदि पूजन विधि-विधान से संपूर्ण कराए। उन्होंने कहा कि व्यवहार में आंतरिक और वाह्य सरलता ही सच्चे उत्तम आकिंचन धर्म की निशानी है।
टीएमयू में दसलक्षण पर्व में उत्तम अकिंचन्य धर्म के दिन प्रथम स्वर्ण कलश से टिमिट के दक्ष जैन, द्वितीय स्वर्ण कलश से बीडीएस के आदित्य सेठ, तृतीय स्वर्ण कलश से बीबीए के अतिशय जैन और चतुर्थ स्वर्ण कलश से शुभम जैन और प्रासुक जैन को अभिषेक करने का सौभाग्य मिला। प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य टिमिट और सीसीएसआईटी के छात्रों को, द्वितीय शांतिधारा करने का सौभाग्य संजय जैन को मिला। पूजा अर्चना में टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी वीना जैन, अभिनंदन जैन, जीवीसी मनीष जैन, ऋचा जैन उपस्थिति रहीं।