फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान मंडले पर उत्तम अर्जव धर्म के अर्ध किए अर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन विधान मंडले पर उत्तम आर्जव धर्म के अर्घ्य, पीले पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

पंडित राजेश जैन शास्त्री ने प्रवचन के माध्यम से उत्तम आर्जव धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आर्जव का मतलब सरलता से है। मन, वचन, क्रम तीनों में एकरूपता का होना आर्जव है। इसके विपरीत परिणामों की वक्रता मन, वचन, काया तीनों में भिन्नता ही मायाचारी है। अरविंद जैन, मनीष जैन, गर्वित जैन, अभिषेक जैन ने स्वर्ण, रजत कलश से शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके साथ ही सभी भक्तों ने धार्मिक तंबोला खेला। इसका आयोजन मान्या जैन ने किया। इसमें विजेता प्रतिभागियों को अध्यक्ष अनिल जैन, मंत्री पंकज जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने पुरस्कार वितरित किए। लकी ड्रा के विजेताओं को आशु जैन ने पुरस्कार दिए। चार कलश करने सौभाग्य सम्यक जैन, माधव जैन, सुरेश जैन ने लिया। मंगलाचरण समृद्धि जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष जैन ने किया। इस दौरान अशोक जैन, अनिल जैन, सचिन जैन, रीना जैन, प्रीति जैन, सलिल जैन, अनुज जैैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें