फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 23वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने निकाली तिरंगा रैली

Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ/मुरादाबाद। बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 23वीं वाहिनी पीएसी जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। इस रैली का आयोजन सेनानायक आईपीएस अमित कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। जिसका उद्देश्य लोगों हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन




तिरंगा रैली का शुभारंभ 23वीं वाहिनी के प्रशासनिक भवन से हुआ। रैली कांठ मार्ग से होते हुए 24वीं वाहिनी के रास्ते 23वीं वाहिनी परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जिसमें वाहिनी के हाफ ब्रास बैंड ने वंदे मातरम सहित देश भक्ति गीतों की मधुर धुनें प्रस्तुत कर वातावरण को देश भक्ति से सराबोर कर दिया। सेनानायक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव, एकता और देश भक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रैली में वाहिनी के करीब 300 अधिकारी और कर्मचारी रहे। जिन्होंने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया। सहायक सेनानायक सूक्ष्म प्रकाश, दलनायक अमित कुमार मलिक, सूबेदार शिविरपाल अजीत सिंह, शिविरपाल गणेश सिंह, सूबेदार मेजर थैतम पंवार, मेंटेनेंस प्रभारी परवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अर्जुन तोमर, पीसी श्यामू, विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें