फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लेजर शो में श्रीराम की वनवास से वापसी का दिव्य दृश्य देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिद्ध कल्चरल फाउंडेशन की ओर से पीएसी स्थित सिद्ध ग्लोबल तिकोना पार्क में शनिवार रात दीपावली उत्सव के तहत आयोजित भव्य लेजर शो में भगवान श्रीराम की जीवनगाथा को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संगीत, प्रकाश और धार्मिक प्रसंगों के संगम ने ऐसा दृश्य रचा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और भगवान शिव की आराधना से हुई। उसके बाद जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रंगीन लेजर लाइटों के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया। दिल्ली से आई तकनीकी टीम ने डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ राम के वनवास, रावण वध और अयोध्या वापसी के दृश्य दिखाए। लाइट और धुएं के समन्वय से सजी इस प्रस्तुति ने दर्शकों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।

लोगों ने रामायण के दृश्यों को देखकर बार-बार जय श्रीराम के नारे लगाए। प्रभु श्रीराम की महाआरती के दौरान पूरा पार्क रोशनी और भक्ति से झिलमिलाने लगा। दीयों की चमक और संगीत के संग यह नजारा दीपोत्सव की सच्ची भावना को साकार करता दिखा।
विज्ञापन


फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक धार्मिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों और मर्यादा के प्रतीक हैं। दीपावली उनके वनवास से लौटने का पर्व है जो परिवार, समाज और धर्म के प्रति कर्तव्य का संदेश देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें