फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विधायक के समक्ष लोगों ने रखीं बिजली समस्याएं, निस्तारण की मांग

Sat, 02 Aug 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कांठ में सपा कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनते विधायक कमाल अख्तर। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को नगर में समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यालय पर पहुंचे स्थानीय विधायक व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर से फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने सीवरेज, पेयजल, गली, सड़क व बिजली लाइन के तारों, राशन न मिलने, राशन के लिए पात्रता सूची में नाम न होने या गलत नाम दर्ज किए जाने, जमीन की पैमाइश न हो पाने, विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन में समस्या आदि शिकायतें रखीं। लोगों ने यहां बिजली समस्याओं को लेकर विधायक से निस्तारण कराने की मांग रखी। लोगों का कहना था कि बिजली बिलों को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है। बार-बार मांग के बाद भी खराब मीटर नहीं बदले जा रहे हैं। अधिक रिडिंग और राशि के बिल मिल रहे हैं। बिजली अधिकारी समस्याओं का निस्तारण नहीं करा पा रहे हैं। विधायक ने संबंधित संबंधित अधिकारियों तत्काल बात करते हुए समस्याओं का समाधान कराने के लिए कहा। प्रदेश सचिव सपा पिछड़ा वर्ग विक्रम सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन आबिद हुसैन अंसारी, साजिद यासीन, तनवीर अंसारी, जय देव प्रजापति, श्याम सिंह जाटव, जुबैर, राशिद सैफी, भूरे खान, उम्मेद चौधरी, दानिश, याकूब, अंजार, उस्मान आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें