मुरादबाद। धोखा, लालच और शक में लोग अपनों का खून बहाने में भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिले में एक बाद एक हत्या की कई घटनाएं सामन ने चुकी हैं जिनमें जान गंवाने वाले लोगों के अपने ही शामिल थे कहीं पिता ने बीमा की रकम हड़पने के लिए सुपारी देकर बेटे की हत्या कर दी तो कहीं युवक ने ऑटो खरीदने के लिए रुपये नहीं देने पर अपनी बूढ़ी दादी और बुआ को मौत घाट उतार दिया।
संभल के बहजोई निवासी बाबूराम शर्मा ने सुपारी देकर अपने बेटे अनिकेत की हत्या करा दी थी। पुलिस ने दावा किया है कि बाबूराम ने 2.10 करोड़ रुपये के बीमा की रकम हड़पने के लिए हत्या कराई थी। इस हत्याकांड को 16 नवंबर को अंजाम दिया गया था और कुंदरकी थानाक्षेत्र में लाश फेंक दी गई थी। पिता इस हत्याकांड को बताता रहा और प्राथमिकी भी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था। इससे पहले सिविल लाइन क्षेत्र के आजाद नगर रेलवे कॉलोनी निवासी साहिल शर्मा (32) ने 27 मार्च 2025 को अपनी दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हथौड़े से वार कर जान ले ली थी। हत्या करने के बाद आरोपी रातभर घर में ही मौजूद रहा था। सुबह उसने रिश्तेदारों को कॉल कर इस घटना की जानकारी दी थी। घर में साहिल के अलावा उसकी दादी और बुआ ही रहती थी। आरोपी ने ऑटो खरीदने के लिए अपनी बुआ और दादी पर दबाव बनाया था लेकिन दोनों ने उसे रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इसी बात से गुस्साए साहिल ने दोनों की जान दे दी थी।
मझोला क्षेत्र में करीब डेढ़ साल पहले पल्लेदार कौशल की हत्या में उसकी पत्नी पिंकी अपने प्रेमी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद से करा दी थी। कौशल को शक हो गया था कि पिंकी और सूरज के बीच संबंध है। उसने विरोध करना शुरू किया तो पत्नी ने प्रेमी से हत्या करा दी थी। इसके अलावा भी कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें कराने और साजिश रचाने में अपने ही शामिल रहे हैं।