फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटा स्पोर्ट्स ने अर्धमौनी मानसरोवर को हराकर जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पेंटा स्पोर्ट्स ने अर्धमौनी मानसरोवर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इसमें पर्व सिंह और शोएब को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। शिवा सिंह को मैन ऑफ द मैच, सार्थक चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बॉलर और केशव शर्मा को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर चुना गया।
विज्ञापन

पेंटा स्पोर्टस के कप्तान पर्व सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। इसमें शिवा सिंह ने 52 और गगन पुंडीर ने 22 रनों का योगदान दिया। अर्धमौनी मानसरोवर की ओर से गेंदबाजी में सार्थक चौधरी और अमन ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धमौनी मानसरोवर की टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। गौरव डागर ने 28 और आयुष्मान ने 24 रन बनाए। पेंटा स्पोर्ट्स की ओर से शिवा सिंह और पर्व सिंह ने दो-दो विकेट झटके। मैच के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय किया। अपंयारिंग सतेंद्र और शमशाद ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आचार्य अनिल वत्स, धीरशांत दास अर्धमौनी, राजेश रस्तोगी, केजीके कॉलेज के प्राचार्य सुनील चौधरी, मनोज रस्तोगी, सुशील शर्मा, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें