फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आधार कार्ड से प्रमाणीकरण नहीं कराने पर जिले के 13 हजार लोगों की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई। सिर्फ 31 हजार लोगों के खाते में तीन माह की वृद्धावस्था पेंशन आई है। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार फरवरी माह से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन और किसान पेंशन पाने के लिए लाभार्थियों को एसएसपीवाई पोर्टल पर आधार कार्ड से जोड़ने के लिए अभियान चला रही है। इस मामले में विभाग के कर्मचारियों की मदद से काफी लोगों के आधार नंबर को पेंशन से जोड़ा गया है। पिछले माह समाज कल्याण विभाग कार्यालय ने पेंशन के लाभार्थियों से 30 सितंबर तक अपने आधार कार्ड की छाया प्रति, पेंशन पंजीकरण संख्या या बैंक खाता संख्या की पासबुक सहित अन्य अभिलेख मांगे थे। बताया गया कि पेंशन पाने वाले दूसरे विकल्प के रूप में जन सुविधा केंद्र से आधार को जोड़ सकते हैं। काफी संख्या में लोगों ने अपने आधार कार्ड को जोड़ दिया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि काफी कोशिश के बावजूद 31 हजार लोगों का ही आधार कार्ड पेंशन खाते से जुड़ गया। पेंशन नहीं मिलने पर लोगों से कार्यालय से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें