फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जान जोखिम में डाल रेलवे ट्रैक पार कर रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे बने ओवरब्रिज पर जाने के बजाय लोग जान की परवाह किए बगैर रेलवे ट्रैक पार कर एक तरफ से दूसरी तरफ आते-जाते हैं। मंगलवार दोपहर ग्वारऊ निवासी वीरपाल रेलवे ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज लगभग दस साल पहले बना है। ओवरब्रिज से बिलारी से सिरसी जाने वाले वाहन गुजरते हैं। रेलवे ट्रैक की पश्चिमी साइड ढकिया नरु गांव की आबादी बसी है। ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे ट्रैक के पूरब और पश्चिम में दीवार बनवाई गई है, लेकिन दीवार के दोनों ओर खाली जगह होने से लोग दिनभर ट्रैक को पार करते हैं। कई लोग ट्रेन की चपेट में आकर चोटिल भी हो चुके हैं।
सहसपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी है, लेकिन ओवरब्रिज के पास सख्ती नहीं होने की वजह से लोग पैदल ट्रैक पार करते हैं। भाजपा की पश्चिम क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य डॉ. गीता शर्मा का कहना है कि त्योहारों के मौके पर रेलवे पुलिस को ओवरब्रिज के नीचे विशेष सतर्कता बरतते हुए पैदल राहगीरों को ट्रैक पार करने से रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन



रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिण की ओर से जो फुटपाथ बनाया गया है वह साफ नहीं रहता है। सीढ़ियों की रेलिंग टूटी है। जल्दबाजी में जान जोखिम में डालकर पैदल रेलवे ट्रैक को पार करते रहते हैं। - मनोहर सिंह, प्रशासक, ग्राम पंचायत ढकिया नरु

सहसपुर रेलवे स्टेशन के आसपास के ग्रामों में जाकर जागरूकता बैठकें करके ग्रामीणों को समझाया कि वह पैदल रेलवे ट्रैक पार न करें। कई बार गश्त के दौरान भी रेलवे ट्रैक के पास खड़े लोगों को ट्रैक पार न करने की हिदायत दी है, इसके बावजूद पैदल राहगीर नहीं मानते हैं, जबकि ओवरब्रिज पार करने के लिए फुटपाथ बना हुआ है।- संजीव कुमार, प्रभारी, जीआरपी चौकी राजा का सहसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें