फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नारायणपुर छंगा गांव में रही शांति, पुलिस ने किया मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नारायणपुर छंगा में मंगलवार पुलिस की मौजूदगी में शांति रही। शाम को एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने पहले पुलिस फोर्स के साथ गांव में पैदल मार्च किया। वहां मौजूद सीओ आशीष प्रताप सिंह और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार से गांव में वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। पैदल मार्च के दौरान एसपी देहात ने गांव के लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने गांव में सब कुछ ठीक-ठाक बताया। 16 अप्रैल को भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में गांव के आंबेडकर पार्क के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर दोनों पक्षों में जमकर डंडे और पथराव हुआ था। दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसकी विवेचना पुलिस कर रही है। उधर पता चला है कि गांव के दोनों पक्षों के बीच समझौते के भी प्रयास चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें