फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों पर बुखार-डायरिया का वार, ओपीडी का आंकड़ा 1600 के पार

सार

मौसम के उतार चढ़ाव के बीच मरीजों पर बुखार और डायरिया का वार शुरू हो गया है।इसमें सबसे अधिक बुखार और डायरिया के मरीज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच मरीजों पर बुखार और डायरिया का वार शुरू हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों आंकड़ा 1600 के पार पहुंच गया। इसमें करीब 20 से 25 फीसदी मरीज बुखार और डायरिया पीड़ित रहे। डॉक्टरों के मुताबिक बारिश के बाद उमस बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ाएगी।
विज्ञापन

बारिश न होने से करीब 20 सितंबर तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहा है। लेकिन इसके बाद मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई। पिछले हफ्ते मौसम खुशगवार बना रहा। आसमान में बादल छाए रहे। वहीं शनिवार और रविवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम में ये बदलाव मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बढ़ती संख्या भी यही बयान करती है। सोमवार को ओपीडी में 1650 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें सबसे अधिक बुखार और डायरिया के मरीज रहे। इसके अलावा बदन दर्द, सांस और एलर्जी के मरीज भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें