मुरादाबाद। कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण 15 दिन से परेशान बुजुर्ग अहमद जान (75) का ऑपरेशन मंगलवार को हो गया है। आठ फरवरी को बेड से गिरने के कारण उनकी हड्डी टूट गई थी। लेकिन एक्सरे के बाद डॉक्टर ऑपरेशन के लिए 15 दिन तक उन्हें टालते रहे।
24 फरवरी को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लिया। हड्डी रोग विशेषज्ञों को निर्देशित कर मरीज का ऑपरेशन कराया गया। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा। सर्जरी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शेर सिंह कक्कड़ और डॉ. शोभित कुमार शामिल रहे।