फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज तीसरी मंजिल से कूदा, लोगों के सामने तोड़ दिया दम... मच गई अफरा-तफरी

Thu, 27 Feb 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से बीमार थे और मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों ने इसे हादसा बताकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल मुरादाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीज राजू सिंह (55) ने बुधवार सुबह चार बजे तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए।

विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले राजू सिंह गलशहीद थाना क्षेत्र में प्रिंस रोड के निवासी थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बेटे विजय और परिजनों ने उन्हें 23 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्हें जिला अस्पताल में तीसरी मंजिल पर मेडिसिन वार्ड में रखा गया था।

बुधवार सुबह करीब चार बजे राजू ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे लिफ्ट रूम के पास गलियारे में वह घायल अवस्था में पड़े थे। अस्पताल के कर्मचारी और अन्य मरीजों के तीमारदारों ने उन्हें उठाकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


राजू के परिवार में पत्नी गीता देवी, एक बेटी प्रियंका और दो बेटे विजय उर्फ विक्की व रिक्की हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीज की माैत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन परिजनों ने इसे हादसा बताकर पोस्टमार्टम कराने से इनd कर दिया और शव लेकर चले गए।

विज्ञापन

हार्ट अटैक से हुई थी सेवानिवृत्त कर्मी की मौत, घुटने व नाक में मिली चोट
मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी बिजली विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हेमराज सिंह (75) की माैत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी नाक और घुटने में चोट के निशान मिले। छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाने वाले भाई ने भी अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।

हेमराज सिंह उर्फ भूरे रविवार की शाम अपने ही घर में मृत अवस्था में पड़े मिले थे। उनकी नाक से खून निकल रहा था। हेमराज सिंह के बड़े बेटे एवं पीएसी में तैनात सोमपाल सिंह ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसके छोटे भाई ने पेंशन की रकम के विवाद में पिता की हत्या कर दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। नाक और घुटने में चोट मिली है। अब तक परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें