फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: हसनपुर मार्ग पर सड़क हादसा, रोडवेज बस और कार के बीच टक्कर में एक की मौत

Mon, 22 Feb 2021 01:43 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हसनपुर मार्ग पर बादल गुंबद के निकट सोमवार को दिन में करीब 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। नोएडा डिपो की बस दिल्ली की ओर से आ रही थी, जब रास्ते में एक कार से टकरा गई। 
विज्ञापन


बस की टक्कर लगने से कार में सवार एक व्यक्ति मुमताज (26) की मौत हो गई। कार में कुल तीन लोग थे, जिनमें से दो की हालत फिलहाल सामान्य है। वहीं रोडवेज की बस में करीब 40 यात्री थे।

बताया गया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है लेकिन वह यातायात के दूसरे साधनों में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।  वहीं, बस और क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बस का चालक पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें