ठाकुरद्वारा। शनिवार को नगर और मुरादाबाद हाईवे पर भीषण ट्रैफिक जाम ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह नौ बजे रघुनाथपुर गांव के पास भूसा लदा एक ट्रक पलटने से हाईवे दोनों दिशाओं में जाम लग गया, जिसे साफ करने में चार घंटे लगे। वहीं नगर के तिकोनिया, स्योहारा मार्ग, कदीर तिराहा समेत कई चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
शनिवार सुबह हाईवे में ट्रक पलट गया। इस ट्रक को हटाने में पुलिस को चार घंटे लगे। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण जाम दोनों ओर चार किलोमीटर तक पहुंच गया। इस कारण यात्री वाहनों में ही करीब एक घंटे फंसे रहे। उधर पसियापुर में टूटी पुलिया के कारण वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध रहा।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रक्षाबंधन के कारण वाहनों की संख्या अधिक होने के साथ-साथ सड़कों पर व्यापक अतिक्रमण जाम का प्रमुख कारण है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। प्रशासन से मांग की गई है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ त्योहारी सीजन में ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।