फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उत्तम त्याग धर्म के रूप में मनाया पर्यूषण पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को पर्यूषण पर्व का आठवां दिन उत्तम त्याग धर्म के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जैन अनुयायियों ने मंदिर में पहुंचकर वेदी में विराजमान सभी प्रतिमाओं का शुद्ध जल से अभिषेक किया। बाद में श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा की शांतिधारा की गई।
विज्ञापन

अनुयायियों ने देव-शास्त्र-गुरु चौबीसी, सोलह कारण, दस लक्षण धर्म, श्री कुंथनाथ भगवान, श्री अरहनाथ भगवान, मल्लिनाथ भगवान एवं रत्नत्रय श्री गोपाचल पार्श्वनाथ आदि की पूजा-अर्चना की गई। जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी कौशल जैन ने उत्तम त्याग धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव, कीर्ति और प्रत्युपकार की भावना से रहित होकर किसी वस्तु को छोड़ना ही उत्तम त्याग है। संसार की कोई भी वस्तु मनुष्य के साथ नहीं जाती, इसलिए सांसारिक वस्तुओं के मोह का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जड़ वस्तुओं के त्याग की भावना आत्मकल्याण और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।
इस अवसर पर रीता जैन, सीमा जैन, रेखा जैन, शिल्पी जैन, शगुन जैन, मिशिता जैन, आर्यांश जैन, कल्पना जैन, गरिमा जैन, पावनी जैन, रेनू जैन, मानसी जैन, शशि जैन व पूजा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें