फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को कार्यकर्ता घर-घर करें संपर्क : प्रमेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा महानगर ने नगर और देहात विधानसभा क्षेत्र की बैठक की अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। भाजपा महानगर की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान के तहत नगर और देहात विधानसभा क्षेत्र की बैठकें आयोजित की गईं। जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र युवाओं एवं छूटे हुए नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें। देहात विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जुटना होगा। युवा मोर्चा के माध्यम से नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि आगामी 22, 23 और 24 नवंबर को महानगर में व्यापक स्तर पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों, सेक्टर संयोजकों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी गोपाल अंजान, विशाल त्यागी, अमित शर्मा, पूर्व सांसद वीर सिंह, हेमराज सैनी, कपिल देव, अशोक सैनी, मंगलसेन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें