मुरादाबाद। बिशप ई डब्ल्यू पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल पारकर क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया। इसमें पारकर ने रेलवे क्रिकेट एकेडमी को 32 रन से हराया। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए पारकर टीम के गोल्डी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह पारकर टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
शुक्रवार को आयोजित मैच में पारकर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गोल्ड ने सर्वाधिक 60 और आर्यन ने 24 रनों का योगदान दिया। इसके चलते पारकर टीम का स्कोर 169 रनों तक पहुंचा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे टीम का कोई बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। रेलवे की टीम ने 32 रन से मैच गवां दिया। पारकर टीम की ओर से गोल्डी ने चार और विनय कुमार ने तीन विकेट झटके। मैच के दौरान कोच रवि कश्यप, हिमांशु शर्मा, नितिन, विनय, रजत, अभिषेक आदि मौजूद रहे।