फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसएम धोनी को हराकर पारकर एकेडमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंडर-13 क्रिकेट कप में एसएम धोनी क्रिकेट एकेडमी को 22 रन से हराकर पारकर क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम की जीत में नकुल सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

पारकर क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पारकर क्रिकेट एकेडमी ने 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज काव्यांश सिसौदिया ने 68 गेंद पर 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा नकुल सिंह ने 47 और विवान ने 24 रन बनाए। एसएम धोनी के गेंदबाज अजहान खान, अखलद और शिवम ने तीन-तीन, देव, शेखर और कप्तान नक्श भटनागर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएम धोनी की टीम निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शेखर ने 71, कप्तान नक्श भटनागर ने 27 और देव ने 21 रन की पारी खेली। पारकर एकेडमी के गेंदबाज शिव नकुल सिंह ने तीन, शिव, कप्तान आदर्श और काव्यांश सिसौदिया ने एक-एक विकेट हासिल किए। नकुल सिंह को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें