फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत ने करा दिया छेडछाड़ के आरोपी के साथ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती का निकाह पंचायत ने उसी से दुष्कर्म करने के आरोपी से ही करा दिया। हालांकि पुलिस इसे मानने से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर उसके बयान कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बीस दिन पहले एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। युवती के बयान दर्ज कराए गए तो युवती ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद मामला गांव की पंचायत में पहुंच गया। पंचायत बैठी और दोनों पक्षों को बुलाया गया। पंचायत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में युवती के साथ आरोपी युवक के निकाह करने का आदेश दे दिया। पंचायत के आदेश के बाद दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। आरोपी युवक और युवती का निकाह करा दिया गया है। निकाह होने के बाद जब मामला पुलिस के पास आया तो पुलिस ने पंचायत के फैसले को मानने से इंकार कर दिया। एसओ नीरज शर्मा ने बताया कि युवती के बयान हो चुके हैं, कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें