फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : पहले दिन जमा हो गए 13105 नामांकन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित एडीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराने पहुंचे लोग लाइन में खड? - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन शुरू हो गए। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के आठ ब्लॉक और कलेक्ट्रेट में विभिन्न पदों के लिए कुल 13105 नामांकन फार्म दाखिल हुए। 643 प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 5512 नामांकन दाखिल हुए । जिला पंचायत सदस्य के 39 पदों के लिए 456 नामांकन फार्म भरे गए । अधिकांश जगहों पर भीड़ अधिक होने के कारण नामांकन कार्य रात आठ बजे तक चला।
विज्ञापन

जिले के सभी आठ ब्लॉक कार्यालयों पर ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्रामपंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल हुए जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन की कोर्ट में जमा हुए। सभी जगहों पर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। 200 मीटर पहले ही बैरियर लगाकर आवागम रोक दिया गया था। केवल प्रत्याशी और उसके साथ एक व्यक्ति को ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। कोरोना के चलते सैनिटाइजेशन और थर्मल स्केनिंग के बाद प्रत्याशियों को नामांकन कक्ष में भेजा गया। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम फाइनेंस प्रीति जायसवाल के अनुसार जिले में पहले दिन ग्राम प्रधान पद पर 5512, क्षेत्र पंचायत सदस्य पर पर 3670 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 3467 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
जिला पंचायत सदस्य के 39 पदों पर 456 नामांकन
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के 39 पदों पर मंगलवार को कुल 456 नामांकन फार्म भरे गए । चार प्रत्याशियों ने नामांकन के दो दो सैट जमा कराए। इसलिए प्रत्याशियों की संख्या 452 है।
विज्ञापन

जिपंसद के इन्होंने जमा कराए दो सैट
मौ नबी वार्ड 33
जयप्रकाश वार्ड 30
निखिल सैनी वार्ड 30
अफरोज आलम वार्ड 27
अब 15 को होगा नामांकन
उपजिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार बुधवार को अवकाश होने के कारण नामांकन कार्य नहीं होगा। अब 15 अप्रैल को नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे। प्रत्याशी समय पर अपने नामांकन फार्म पूरे कर लें ताकि बाद में परेशानी ना हो। 15 को नामांकन के लिए काफी भीड़ रहने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य 453
क्षेत्रपंचायत सदस्य 3670
ग्राम प्रधान 5512
ग्राम पंचायत सदस्य 3467
ब्लॉक क्षेपस ग्राम प्रधान ग्रापस
कुंदरकी 388 644 315
बिलारी 409 857 560
डिलारी 646 779 598
ठाकुरद्वारा 517 680 364
मुरादाबाद 324 528 429
मूंढ़ापांडे 528 721 521
भ.टांडा 415 596 296
छजलैट 443 707 384
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें