फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन गई पंचायतों की सरकार, गांवों में जय जयकार

Mon, 14 Dec 2015 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संडे तो पंचायतों का ‘डे’ हो गया। सुबह नौ बजे तक अधिकांश सेंटरों पर मतगणना शुरू हो गई थी। वोटों की गिनती की रफ्तार तेज रही जिसके कारण शाम तक सभी नतीजे घोषित कर दिए गए थे। एक दो ग्राम पंचायतों में दोबारा से मतगणना की स्थिति बनी। हल्ला मचने पर प्रशासन ने रीकाउंटिंग कराई।
विज्ञापन




जनपद के सभी आठ ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना कराई गई थी। सुबह को जरूर गणना का काम एक घंटे विलंब से शुरू हुआ लेकिन मतपेटियां इतनी तेजी के साथ खुलीं कि दोपहर तक साठ फीसदी नतीजे आ गए थे। पहले प्रशासन भी मान रहा था कि रविवार की देर रात तक ही शत प्रतिशत नतीजे आएंगे लेकिन शाम को आठ बजे तक सभी जगह के परिणाम आ गए थे।


मूंढापांडे ब्लाक और मुरादाबाद ब्लाक में दो ग्राम पंचायतों पर दोबारा मतगणना कराई गई। यहां गणना पर सवाल उठाते हुए हंगामा भी हुआ था। खैर जिले भर में मतगणना शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन




"सभी जगह गणना का काम शांति पूर्ण ढंग से निपट गया है। बिलारी में एक प्रत्याशी जुलूस निकालने की कोशिश कर रहा था जिस पर उसे रोका गया। कुछ दूसरे क्षेत्रों में भी जुलूस निकालने की सूचनाएं आती रहीं। पुलिस ने लोगों को दौड़ाया भी। डीएम ने बताया कि सभी ब्लाक क्षेत्रों में नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सभी को प्रमाण पत्र दे दिया गया है। चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।" -जुहेर बिन सगीर, जिलाधिकारी
विज्ञापन

                                                      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें