फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ गुर्राई तब कांग्रेसियों को याद आया- पाक मुर्दाबाद

Sun, 25 Sep 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)
विज्ञापन
कांग्रेस रैली
विज्ञापन
उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत को सलाम करने के लिए कांग्रेस की ओर से शनिवार को ठाकुरद्वारा में निकाले गए श्रद्धांजलि जुलूस में कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। जिससे पब्लिक भड़क गई। बाद में नारा लगाने वालों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से शनिवार को ठाकुद्वारा में श्रृद्धांजलि जुलूस के नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें हिस्सा लेने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी और जिलेभर के तमाम कांग्रेसी ठाकुरद्वारा पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह भी यहां मौजूद थे।

इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया जिससे सब चौंक गए। जैसे ही यह नारा पब्लिक के कानों तक पहुंचा, भड़के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों की आपत्ति देख कांग्रेसी पदाधिकारियों ने ध्यान दिया तो उन्होंने गलती मानी और कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई। नारे को सुधरवाया।
विज्ञापन


इसके बाद श्रद्धंाजलि जुलूस आगे निकला। लेकिन पूरे जुलूस में यह नारा चर्चा का विषय रहा। वहीं क्षेत्र के लोगों में भी इसे लेकर गुस्सा रहा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने माना कि धोखे से कार्यकर्ताओं ने गलत नारा लगा दिया। जिसे तत्काल सुधार दिया गया था। इसे जुबान फिसलने का मामला बताया जा रहा है। कार्यक्रम पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। तो ऐसा कैसे हो सकता है कि हम पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा दें। यह पूरी तरह से अफवाह है। मैं कार्यक्रम में मौजूद था पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए थे। हम आतंकी हमले में मारे गए 18 सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर पाकिस्तान को होश में आने की चेतावनी दे रहे थे। - डा. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें