पाकबड़ा। सोशल मीडिया, खासकर यूट्यूब की दुनिया में उत्तर प्रदेश का छोटा सा कस्बा पाकबड़ा पहचान बना चुका है। यह नगर अब देश में ''''''''यूट्यूबर्स के हब'''''''' के तौर पर उभरा है जहां के कंटेंट क्रिएटर्स ने लाखों-करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है हालांकि इस बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ, कुछ यूट्यूबर्स पर विवादों और कानूनी कार्रवाई की छाया भी पड़ी है। जिसके परिणामस्वरूप आधे दर्जन से अधिक क्रिएटर्स को जेल भी जाना पड़ा है।
पाकबड़ा के यूट्यूबर्स के पास दर्शकों की एक विशाल संख्या है। जो उन्हें देश के सबसे बड़े ऑनलाइन कंटेंट हब में से एक बनाती है यहां के कई यूट्यूब ग्रुप्स के पास कई-कई लाख फॉलोअर्स हैं। इनमें सबसे प्रमुख ''''''''राउंड 2 हेल'''''''' नामक चैनल है। जिसे देश के शीर्ष यूट्यूब चैनलों में गिना जाता है। इस चैनल के पास लगभग साढ़े तीन करोड़ (35 मिलियन) फॉलोअर्स हैं जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। इसके अलावा, ''''''''राजिका आवन'''''''' जैसे चैनल ने भी अपनी पहचान बनाई है, जिसके पास एक करोड़ दो लाख (10.2 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स हैं। ''''''''टॉप रीयल टीम'''''''' भी पाकबड़ा का एक और सफल यूट्यूब ग्रुप है जिसके पास करीब 58 लाख (5.8 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि पाकबड़ा के युवा किस तरह डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।