फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का शीघ्र हो भुगतान

Tue, 16 Jun 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय सभागार में सोमवार दोपहर गन्ना समिति संचालक बोर्ड की बैठक बुलाई गई। बैठक में बिलारी चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

बैठक शुरू होते ही गन्ना समिति संचालकों ने कहा कि चीनी मिल का पेराई सत्र बंद होने के बावजूद अवशेष रहे गन्ना मूल्य के भुगतान में देरी की जा रही है। गन्ना समिति अधिकारियों से जानकारी करने पर पता चला कि बिलारी चीनी मिल पर गन्ना मूल्य के लगभग 15 करोड़ रुपये बकाया रह गए हैं। समिति सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि बकाया रहे गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र मिलना चाहिए। समिति संचालकों ने बिलारी चीनी मिल पर बकाया समिति की विकास अंशदान राशि को भी शीघ्र दिलाने की मांग की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति की आय बढ़ाने को समिति कार्यालय परिसर में नया गोदाम बनवाया जाए। समिति परिसर में जो किराए के भवन हैं उनकी किराए की प्रगति का अध्ययन किया जाए। संभल जिले से जुड़े एक समिति संचालक ने मांग उठाई कि संभल जनपद के जिन ग्रामों के गन्ना किसान गन्ना समिति बिलारी के सदस्य हैं उन्हें इस समिति से कीटनाशक और उर्वरक भी सुविधानुसार मिलने चाहिए। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह और संचालन समिति के सचिव हशमुल हसन ने किया। बैठक में आराम सिंह यादव, अमित यादव, अतर सिंह, बहोरन सिंह, नरेश प्रताप सिंह, यज्ञपाल दिवाकर, राकेश कश्यप,अवनीश कुमार आदि संचालकों ने भी अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें