चार टीमों को विजेता और चार टीमों को उपविजेता घोषित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में विश्वास-शांतनम, आयुष और नावेद, मोहन और खुर्शीद, भंडूला और एसके सक्सेना विजेता रहे। शाहनवाज और अरशद, आशु और रोहित, देशकांत त्यागी और मेजर दीपक भारद्वाज, जाहिद और पराग उपविजेता रहे। ग्रुप कैप्टन डॉ. सचिन शुक्ला की टीम विजेता और ग्रुप कैप्टन राजेश अरोड़ा की टीम उपविजेता घोषित की गई। इस दौरान सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों और ग्रुप टीम को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर आयोजन समिति ने सम्मानित किया। इस दौरान सीजन फर्स्ट के विजेता कैप्टन डॉ. राजीव चौहान और नंदलाल की जोड़ी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य एडवोकेट कुलदीप त्यागी व अन्य ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।