मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रोडवेज की बस में चढ़ रही महिला के पास से लाख रुपये के जेवर निकाल लिए। महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू बताया कि तीन दिसंबर को पत्नी छाया और बच्चों को साथ लेकर घर से दिल्ली के लिए निकले थे। गलशहीद रोडवेज अड्डे पर बस में चढ़े तो छाया की नजर पर्स पर पड़ी। पर्स की चेन खुली थी। उसने पर्स चेक किया तो उसके होश उड़ गए। पर्स के अंदर रखा छोटा पर्स गायब था। जिसमें सोने और चांदी के जेवर थे। जितेंद्र ने परिवार को बस से उतार लिया और रोडवेज पुलिस चौकी पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। गलशहीद थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो