सनातन धर्म की रक्षा के लिए धर्म रक्षा संघ ने मुरादाबाद में एक इकाई गठित कर दी है। कोई संकट आने पर संघ के साधु संत तत्काल यहां आएंगे।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने दिल्ली रोड स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों को बताया कि 11 अप्रैल 2003 से महंत नृत्य गोपाल दास के सानिध्य में उनका संगठन काम कर रहा है। सनातन धर्म के खिलाफ उठ रही नापाक शक्तियों का जवाब देने के लिए राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में कार्यरत है। मुरादाबाद में प्रदीप अग्रवाल को प्रांतीय महामंत्री और दीपक वाष्र्णेय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर याचिका दायर किया था। शाहपुर मथुरा स्थित बिहारी जी की जमीन के मामले मेें केस दायर किया गया था।
जमीन के मामले में जीत मिली लेकिन मुलायम सरकार ने वहां कब्रिस्तान घोषित किया था।उसकी लड़ाई अभी जारी है। राम मंदिर में प्रधानमंत्री ने शिलाओं का शिलान्यास किया था। उनमें एक शिला ब्रज की भी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उसका पूजन किया था। धर्म की रक्षा के लिए संघ अदालत से लेकर सड़क तक संघर्ष करता है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने राम चरित मानस की प्रति जलाई थी तो उसका भी विरोध किया गया। मुरादाबाद में भी धर्म रक्षा के लिए संघ की इकाई का गठन किया गया है। संघ के पास काफी संख्या में नागा साधु और अन्य संतों की फौज मौजूद है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अभी मुरादाबाद में कोई संकट मौजूद नहीं है। इस दौरान संघ के संयोजक आचार्य बद्री प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष सत्य मित्रानंद, राष्ट्रीय प्रभारी महंत देवानंद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता और पारूल गुप्ता मौजूद थे।