फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो ग्राम पंचायतों के कामकाज की जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में रामनगर गंगपुर और फौलादपुर ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया है कि चौक सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, तालाब और खेल मैदान जैसे कार्यों में सरकारी धन निकाल लिया गया, लेकिन मौके पर काम या तो अधूरा है या हुआ ही नहीं। कुछ भुगतानों में निजी प्रतिष्ठानों के नाम से बिल लगाने और परिजनों को नियुक्त करने के आरोप भी लगाए गए हैं। इसी तरह फौलादपुर ग्राम पंचायत में भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान प्रक्रिया और सरकारी धन के उपयोग को लेकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन

इन मामलों को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विकास खंड अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों को जांच सौंपी है। जांच टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वह मौके पर जाकर कार्यों की वास्तविक स्थिति देखे, अभिलेखों की जांच करे और समय पर रिपोर्ट सौंपे। प्रशासन ने लिखा है कि दोष पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें