फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्मार्ट सिटी की सड़क पर पार्किंग का विरोध तेज, सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के तहत विकसित स्टेशन रोड-बुध बाजार में सड़क पर पार्किंग ठेके को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ ने सीएम को प्रार्थनापत्र भेजकर पार्किंग ठेका निरस्त कराने की मांग की, जबकि व्यापारी सुरक्षा फोरम ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर दुकानों के सामने पार्किंग हटवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुंबर एडवोकेट ने आरोप लगाया कि शासन और स्मार्ट सिटी के नियमों की अनदेखी कर सड़क के बीच डिवाइडर और दुकानों के सामने पार्किंग का ठेका दिया गया है। इससे लगने वाले जाम से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई दुकानों का हिस्सा लिया गया लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि सड़क विकसित होने के बाद भी पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई।
वहीं व्यापारी सुरक्षा फोरम ने मंडलायुक्त से कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग या मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने का सुझाव दिया गया था। पार्किंग की व्यवस्था का आश्वासन भी मिला था। पर्याप्त पार्किंग नहीं होने के कारण लोग सड़क के दोनों ओर और डिवाइडर के किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। व्यापारियों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष विजय मदान, महासचिव नितिन राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज बंसल, अजय नारंग, इंद्रजीत सिंह, किशन अहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें