फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के इस्तीफे पर बोले आजम खां, इससे कुछ नहीं होने वाला है

Thu, 04 Jul 2019 12:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सांसद मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना समस्या का हल नहीं है। इससे न तो पार्टी के हालात बदलेंगे और ना ही लोकतंत्र को बचाया जा सकेगा। उन्होंने सलाह दी है कि पूरा विपक्ष बैलेट से चुनाव कराने के मुद्दे को लेकर सदन से इस्तीफा दे। 

विज्ञापन


आजम खां ने बुधवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे से कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए वह पहल करे। पूरे विपक्ष को इस मांग के साथ सदन से इस्तीफा दे देना चाहिए चुनाव ईवीएम के बदले बैलेट पेपर से कराए जाएं। कहें कि बैलेट पेपर से चुनाव नहीं होगा हम एमपी नहीं रहेंगे और इस्तीफा देने में पहला नाम मेरा होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर को अपनाना जरूरी है। पूरा विश्व ऐसा कर रहा है। यह देश की भी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें