फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर झूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा कर रहा है विपक्ष: मुख्तार अब्बास नकवी

Sat, 23 Feb 2019 03:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर में 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' कार्यक्रम में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस और उसके कुछ साथी 'बयान बहादुरों की बकवास मंडली' राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर झूठ बोलने के मुद्दे पर प्रतिस्पर्धा कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यों से चोट आतंकवादियों औऱ अलगाववादियों को लगी है और चीख कांग्रेस और उनके साथियों की निकल रही है। नकवी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर देश को गुमराह करने और सुरक्षाबलों के शौर्य-पराक्रम का अपमान करने की हिस्ट्रीशीटर पार्टी है। 

नकवी ने कहा कि पहले कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और अब पुलवामा आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर विषय पर राजनीति कर रही है। केन्द्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पित सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें