फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुक्केबाजों के पंच के आगे बेदम दिखे विपक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट मो. यूनुस रहे। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले खेले गए। यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य व कोच संतोष कुमार क्षेत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। 28 किलो भार वर्ग में आयुष सैनी अव्वल रहे। ओमेश पाराशर ने द्वितीय व दिनेश राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में रवि कुमार, विनय चौधरी, मोहित पााराशर, हरि किशोर सैनी, शाहबाज मलिक, निखिल भटनागर रहे। आरएसओ नरेश चंद यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस तरह रहा परिणाम
भार वर्ग (किलो में) प्रथम द्वितीय तृतीय
30 - आदित्य राज सैनी सूर्या जैन अलवी
38 - तरुण कुमार लोकेंद्र निशांत सैनी
44 - राजशेखर आयुष चौहान आरंग चौधरी
50 - निक्कू सागर अमित रियान मलिक
54 - प्रतीक भंडारी उदयवीर सिंह विशाल
57 - हर्ष भानू प्रताप अंकुश सैनी
64 - जगजोत सिंह रियान खान अरहम मलिक
80 - ऋतिक सिद्धार्थ यादव शुभम मलिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें